गढ़वा :
गढ़वा सदर प्रखंड के पंचायत परिहारा के ग्राम कितासोती कला (तेनवार) के मैदान में दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्रोग्रेसिव इंडियन यूथ क्लब के द्वारा किया जा रहा है।
मैच का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। आज उद्घाटन मैच का शुरुआत स्वर्गीय हरि सिंह के बेटे अजय सिंह जो फील्ड के लिए अपना जमीन दिए हैं। फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किए। जिसमें आज उद्घाटन मैच कितासोती कला एवं करके के बीच खेला गया। दोनों टीमों का खेल बहुत ही रोमांचक रहा। पूरा टाइम में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई इसके उपरांत प्लांटिक सूट में कितासोती कला की टीम विजई रही । मौके पर उपस्थित भावी मुखिया प्रत्याशी रविंद्र राम लोगों को संबोधित करते हुए बताए की इस तरह के आयोजन से हमारे क्षेत्र के लोगों को एक साथ मिलने का अवसर प्रदान हो रहा है ।
और फुटबॉल खेलने से मानसिक एवं शारीरिक विकास होती है। जो हमारे जीवन में आने वाली अनेक चुनौतियों को आसानी से समाधान निकालने में मदद मिलती है। साथ ही साथ इस तरह का आयोजन कराने के लिए सभी युवा साथी एवं सहयोग कर रहे सभी टीमों को हार्दिक स्वागत किए एवं सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मिलजुल कर खेलने के लिए निवेदन किए। वही मौके पर उपस्थित रविंद्र सिंह आयोजक कमेटी को धन्यवाद दिए कि इस तरह का आयोजन हमारे क्षेत्र में कराया जा रहा हैं। मौके पर उपस्थित देवव्रत नारायण सिंह उदय सिंह विष्णु सिंह देवराज सिंह दुर्गेश सिंह गिरजा सिंह बाबूलाल सिंह उमाशंकर सिंह शिव शंकर सिंह विजय सिंह नरेंद्र सिंह रमेश सिंह दिनेश बैठा रमाकांत राम विमलेश कुमार एवं सैकड़ों ग्रामीण एवं सभी खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।