गढ़वा :
रविवार को बाल संस्कार हॉस्टल के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय टैलेंट हंट शो 2021 प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वा जिला के अलग-अलग प्रखंड से सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए।
जानकारी देते हुए निदेशक जवाहर लाल प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता दो ग्रुप में रखा गया था। ग्रुप ए जिसमें 3 से 5 क्लास के बच्चे और ग्रुप बी जिसमें कक्षा 6 से 8 वीं के बच्चे शामिल हुए। जिसमें दो तरह के प्रतियोगिताएं चित्रकला और टैलेंट सर्च परीक्षा रखा गया था। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का परीक्षा फल तथा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा किया जाएगा इसकी जानकारी संस्था के निदेशक जवाहर लाल प्रजापति ने दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निकालना एवं उसे मंच प्रदान करना संस्था का पहला उद्देश्य है। इस अवसर पर हॉस्टल इंचार्ज प्रेम नारायण प्रजापति शिक्षक दीपक पटेल, रवि शंकर प्रजापति, सतीश पंडित, सत्येंद्र प्रजापति, सूर्य प्रकाश मेहता, तोहिद अंसारी, चितरंजन कुमार, सुनील प्रजापति आदि उपस्थित थे।