रमना :
रमना पंचायत सचिवालय के समीप गंगा तालाब छठ घाट की भूbमि को नव निर्मित थाना भवन के अस्थाई कंटीला चहारदीवारी के कब्जे मुक्त कराने का आंदोलन रविवार को समाप्त हो गया है
|छठ घाट आयोजन समिति और ग्रामीणों ने रविवार को हनुमान मंदिर परिसर में सुदर्शन वियार के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्व सहमति से छठ पर्व मनाने तथा हनुमान मंदिर में निर्बाध पूजा करने का निर्णय लिया है इसकी जानकारी गंगा तालाब छठ घाट आयोजन समिति के अध्यक्ष सुदर्शन बियार और सचिव विरेन्द्र प्रजापति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी दी है |विदित हो कि थाना परिसर की चहारदीवारी से भूमि मुक्त कराने के लिए पिछले छह माह से चल रहे आंदोलन के दौरान 18 लोगों पर छठ पूजा में शांति भंग होने के संभावना पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके बाद शुक्रवार को ग्रामीण और समिति छठ पर्व नही मनाने और हनुमान मंदिर में पूजा नही करने का निर्णय से सरकार और प्रशासन को अवगत करा दिया था |ग्रामीणो के इस निर्णय के बाद कई प्रबुद्ध लोग और प्रशासन के पहल के बाद रविवार को ग्रामीण आंदोलन को समाप्त करते हुए छठ पर्व नही मनाने और हनुमान मंदिर में पूजा नही करने का निर्णय वापस लेते हुए प्रशासन को अवगत करा दिया है |पर्व मनाने का निर्णय के साथ ही गंगा तालाब छठ घाट पर समिति के द्वारा तैयारी आरंभ कर दिया गया है |