बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाट व नदी की साफ सफाई रविवार को समाज सेवियों द्वारा किया गया।समाजसेवी विकास कुमार स्वदेशी ने बताया कि सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाट व नदी में फैले प्लास्टिक ,घास आदि की साफ सफाई किया गया।
सफाई कार्य मे समाजसेवी कुमार कनिष्क,नंदकिशोर प्रसाद,लाला पासवान,सुधीर प्रजापति,राहुल कुमार,पिंटू कुमार,शम्भू सौदागर,गोपाल प्रसाद,आनन्द कमलापुरी, राजेन्द्र प्रसाद,प्रभात क्लब के अध्यक्ष हजारी प्रसाद,सचिव जय प्रकाश नारायण सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा,नीरज कुमार,आनन्द प्रसाद जायसवाल, रजनीकांत मधुर,विशाल कुमार,रंजीत कुमार,चंदन गुप्ता,रितेश कुमार,नित्यानंद ,अजित कुमार केशरी,रूपेश कुमार सहित अन्य समाजसेवी शामिल थे।