बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर:--प्रखंड के जमुआ ग्राम में नवयुवक विकास क्लब के तत्वावधान में नाटकीय कला का उद्घाटन भावी जिला परिषद प्रत्याशी प्रमोद राम की पत्नी रानी बाला देवी ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से नाटकीय कला का आनंद उठाएं।
उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मैं भी जिला परिषद सदस्य के लिए प्रत्याशी बनना चाहती हूँ ।हमे आप सबो का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य बनने के बाद मैं क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास करूंगी। मौके पर सुदेश्वर राम,सूर्यदेव राम,केश्वर राम,अकेला राम,विजय राम,सुरेंद्र राम,छठु राम सहित नवयुवक विकास क्लब के अध्यक्ष और सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।