रंका :
रंका प्रखण्ड मुखयालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायतों के मुखिया , पंचायत सचिव , रोजगार सेवक , स्वयंसेवक , JSLPS, विधायक प्रतिनिधि , सांसद प्रतिनिधि , आंगनबाड़ी से जुड़े अधिकारी ,पेयजल स्वच्छता विभाग, मनरेगा , प्रधानमंत्री आवास योजना, एवम सेविका सहित अन्य विभागों के लोग उपस्थित थें, एसडीओ रंका के द्वारा सभी पंचायतों मे टिक्काकरन के लिए एक टीम तैयार कर पंचायत प्रतिनिधि , पंचायत स्वयं सेवक, समाजसेवी, महिला समूहों से सहयोग ले कर शत प्रतिशत टिकाकरन् कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इस टिक्काकरन अभियान हेतु मुखिया अपने फंड से 10 प्रतिशत की राशि खर्च कर सकतें हैं, मुस्लिम समाज में टिक्काकरन कराने हेतु मसजिदों से घोषणा कराने पर बल दिया गया, इस टिक्काकरन अभियान में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित कराया जायेगा, इस बैठक में चीकीत्सा प्रभारी गोपाल प्रसाद, बी पी एम मनोज तिर्की, स्वास्थ्य विभाग के बि पी एम सुधीर कुमार, रंका कला मुखिया प्रतिनिधि राजेश मधेसीया ,सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिन्हा,रंका दक्षिणी भाग की जिला परिषद उमा देवी, विधायक प्रतिनिधि कार्तिक पाण्डेय, स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार दुबे, महेंद्र ठाकुर, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र प्रजापति , मुखिया मालती देवी सहित काफी संख्या में प्रखण्ड कर्मी उपस्थित थें,