गढ़वा :
छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को एसपी अंजनी कुमार झा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी विभिन्न समिति की ओर से की गई व्यवस्था का जायजा लिया।

उस दौरान समिति के माध्यम से छठ महापर्व के दिन लगने वाले भीड़ को भी चिन्हित किया। साथ ही विभिन्न छह पूजा समिति को विभिन्न दिशा निर्देश भी दिया। एसपी ने कहा कि छठ हिन्दु धर्म का बहुत बड़ा त्यौहार है। इस त्यौहार को शांति पूर्ण संपन्न कराना पुलिस की एक चुनौती होती है। छठ घाटों पर बड़ी संख्या में लोग इक्ठे होते है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में लगने वाले भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था लगाई जाएगी। महिला और पुरूष पुलिस जवानों को भीड़ भाड़ वाले इलाके में तैनाती किया जाएगा।
त्यौहार को देखते हुए पुलिस गश्ती भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने छठ घाट से सटे लगने वाले सब्जी दुकान को सड़क के किनारे से हटाने का निर्देश नगर परिषद के पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर बाजार लगने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मौके पर एसडीपीओ अवध कुमार यादव, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, अभिमन्यु सिंह सहित पूजा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।