बंशीधर नगर :
काली पूजा शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न, नम आंखों से दी गई मां काली को विदाई, पुलिस की रही निगरानी
श्री बंशीधर नगर:- अनुमंडल मुख्यालय में दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण से संपन्न होने के बाद मां काली की पूजा बड़े श्रद्धा एवं हर्षोल्लास माहौल में मनाया गया।
इसके बाद शुक्रवार कि देर शाम को नम आंखों से मां काली को विदाई दी गई। विसर्जन गांव के विभिन्न नदी घाटों में किया गया। इस दौरान काली मां के जयकारे से माहौल गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने विसर्जन से पहले मां से प्रार्थना कर श्री बंशीधर नगर में अमन चैन और सुख-शांति की कामना की। इसके बाद अबीर गुलाल लगाकर विसर्जन के लिए निकले। इस दौरान श्रद्धालु भक्तिमय गीतों के साथ झूमते गाते हुए विसर्जन किया।
उधर काली पूजा विसर्जन कराने को लेकर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहें। उन्होंने निर्धारित समय के अनुसार जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।