बंशीधर नगर :
बंशीधर नगर :बंशीधर नगर अनुमंडल में भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े धूमधाम से की गई।
जानकारी के अनुसार कायस्थ समाज के लोग अपने अवने घरों में अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त एवं कलम दवात की पूजा अपने-अपने घरों में किया। वही ग्राम सरहस्ताल में श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में सामूहिक चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया ।जानकारी के अनुसार आज के दिन कायस्थ समाज के लोग अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त एवं कलम दवात का पूजा कर भगवान चित्रगुप्त के समक्ष साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हैं स्थानीय ग्राम रक्सा, नरही जो रमा सरसताल, नगर उंटारी,चितरी, सहित अन्य स्थानों पर कायस्थ समाज के लोगों ने कलम दवाद की पूजा की पूजा करने वालों में प्रशांत सहाय अविनाश सहाय, मुकेश कुमार सिन्हा, प्रीतम कुमार श्रीवास्तव, उदय श्रीवास्तव,अमरेंद्र सिंहा, उज्जवल कुमार ,ऋषि कुमार श्रीवास्तव ,सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं