whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278691
Loading...


नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, मैके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए काटा बवाल

location_on मेराल access_time 06-Nov-21, 05:46 PM visibility 660
Share



नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत,   मैके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए काटा बवाल


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मेराल थाना को प्राप्त होने पर थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद एसआई अजीत कुमार धर्मेंद्र प्रधान ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया। इधर जब तक मृतिका रानी देवी के मायके वालों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित उग्र होकर मृतक के ससुराल वालों के साथ दबाव बनाते हुए गर्मा गर्मी का माहौल कर दिया था। घटनास्थल पर डीएसपी अवध कुमार यादव उपस्थित होकर मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया मृतक के मायके व ससुराल वालो के बीच समझौता पर प्रशासन द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया।
इस घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री सह कांग्रेसी नेता केएन त्रिपाठी मृतिका के घर पहुंच घटना की जानकारी लिया तथा इस घटनाक्रम के मामले को जांच कर दोषियों पर करवाई करने की प्रशासन से मांग किया। मृतक रानी कुमारी उर्फ ज्योति के मायके वालों ने मेराल थाना में आवेदन देकर दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या करने का जबबी आरोप लगाते हुए मेराल थाना में पति अनुज कुमार पासवान ससुर धर्मदेव पासवान सास इरावती देवी देवर विपिन कुमार पासवान पर मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। मृतक रानी देवी के चाचा बंशीधर नगर के अधौरा गांव निवासी बबन राम द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि इसी वर्ष 27 अप्रैल को रानी उर्फ ज्योति की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मेराल थाना क्षेत्र के रेज़ो गांव निवासी अनुज पासवान के साथ की गई थी।
ज्योति की शादी में दहेज के रूप में गहना, बर्तन आदि उपहार दे कर की गई थी। उन्होंने बताया कि बेटी की डोली उठने के तीन महीने बाद उसके पिता की भी अर्थी उठ गई। पिता के मौत के बाद ज्योति के ससुरालवाले उसके परिवार से अपाची मोटरसाइकिल और 25 हजार रुपयों की मांग करने लगे। असमर्थ होने के कारण दमाद अनुज कुमार पासवान द्वारा मांग की जा रही अपाची मोटरसाइकिल एवं पैसे की मांग पूरा नहीं होने के कारण ज्योति के साथ हमेशा मारपीट कर गाली गलौज कर प्रताड़ित किया जा रहा था परंतु भतीजी का वैवाहिक जीवन ठीक रहे इसकी वजह से हम सभी कुछ नहीं बोल रहे थे परंतु शुक्रवार की शाम में अचानक भतीजी की तबीयत खराब होने का फोन आया। हम लोग उसके ससुराल पहुंच कर देखा तो वह मृत अवस्था में घर के भीतर बरामदा में पड़ी हुई थी।
ससुराल के सभी सदस्य अपना घर छोड़कर भाग गए थे।मेरी भतीजी के गर्दन पर गला दबाए जाने का निशान चेहरा पर मुंह दबाने का निशान एवं पीठ पर खरोच था जिससे पूर्ण विश्वास हो गया कि मेरी भतीजी को उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या किया है इसलिए परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए हैं। मेरी भतीजी की हत्या दहेज में अपाची मोटरसाइकिल एवं 25 हजार रुपए नहीं देने की वजह से किया गया है। आवेदन पर मेराल थाना कांड संख्या 191 धारा 304 बी/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पंचायत के मुखिया दुखन चौधरी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play