whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27279499
Loading...


खरौंधी प्रखंड के मझिगावां के राशन कार्डधारी राशन उठाव के लिये पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के लिये 5 से 7 किलोमीटर दूर रोहिनिया पहाड़ के उचाईयों पर जाने को मजबूर

location_on खरौंधी access_time 06-Nov-21, 04:15 PM visibility 651
Share



खरौंधी प्रखंड के मझिगावां के राशन कार्डधारी  राशन उठाव के लिये पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के लिये 5 से 7 किलोमीटर दूर  रोहिनिया पहाड़ के उचाईयों पर जाने को मजबूर


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के मझिगावां पंचायत में नेटवर्क एवं सर्वर की समस्या से डीलर व राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी मुसीबत बन गई है। कार्डधारी निजी काम छोड़कर शनिवार को पॉस मशीन में अंगूठा लगाने के लिये डीलर के साथ लाभुक 5-7 किलोमीटर दूर रोहिनिया पहाड़ पर जाकर पॉस मशीन में अंगूठा लगा रहे है। वही लाभुक को अंगूठा लगाने के लिये घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को काफी संख्या में राशन कार्डधारी अंगूठा लगाने के लिए सुबह से ही घंटो इंतजार कर रहे है। लेकिन बार बार पॉस मशीन में नेटवर्क नही रहने लाभुक परेशान थे। कई लाभुक बैगर अंगूठा लगाये ही लाभुक वापस लौट गये। कभी कभी तो कार्डधारियों का पूरा दिन राशन लेने में ही बीत जाता है।
आज भी डिजीटल भारत में प्रखंड के मझिगांवा में मोबाइल नेटवर्क तथा टावर नही है। कार्डधारी क्या कहते है:- मझिगावां के कार्डधारी पूरन सिंह,सुलतान अंसारी,अजीज अंसारी चिंता देवी, प्रमिला देवी, मीरा देवी, समुंद्री देवी, सकुंतला देवी आदि ने बताया सरकार ने तो ऑनलाइन की व्यवस्था तो जन वितरण प्रणाली में तो कर दी, लेकिन नेटवर्क की व्यवस्था नहीं किया है। नेटवर्क नहीं रहने के कारण राशन का उठाव के लिये अंगूठा लगाने में बहुत परेशानी हो रही है। जितने का हमे राशन नहीं मिलता उससे ज्यादा तो हमलोगो का समय बर्बाद हो जाता हैं। पूरन सिंह ने कहा कि हमलोग पॉस मशीन में अंगूठा लगाने के लिये घर से 5 से 7 किलोमीटर दूर रोहिनिया पहाड़ पर जाते है।
कभी कभी तो एक माह का राशन लेने में चार से पांच दिन बर्बाद हो जाता है। सरकार की यह व्यवस्था हमलोगो के लिये मुसीबत बन गई है। डीलर क्या कहते है:- डीलर कुलदीप सिंह ने बताया राज्य सरकार ने जब से जन वितरण प्रणाली व्यवस्था को ऑनलाइन कर दुकानदार को पॉस मशीन से जोड़ा गया है राशन निकासी के लिये पॉस मशीन दिया गया है जबतक अंगूठा नही लगेगा राशन की निकासी नही होगी हमारी भी मजबूरी है ऐसे में लाभुकों का अंगूठा लगाना जरूरी है। कई बार प्रखंड कार्यालय सहित विभागीय अधिकारी को मशीन में नेटवर्क नियमित नहीं रहने की लिखित जानकारी दी गई है। लेकिन इस पर विभाग ने कोई पहल नहीं किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play