गढ़वा :
गढ़वा मझीआव थाना क्षेत्र के पूरहे गांव निवासी नीरज ठाकुर मारपीट की घटना में घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि अंगद पासवान किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर रहा था। लड़ाई झगड़ा को समझौता करने के लिए अंगद पासवान ने अपने दोस्त नीरज ठाकुर को फोन कर बुलाया था तभी अंगद के पिता जी और उसके घर के परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर नीरज ठाकुर को मारपीट कर घायल कर दिया किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।