गढ़वा :
माननीय उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के आदेश अनुसार विधिक सेवा प्राधिकार न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रंका प्रखंड अंतर्गत ग्राम हाड़ी घाट ,बाहु कुदर , कानी दोहर ,दूध वल ,कुपा ,तित ही महुआ , नागड़ी पर् सुखाड़, आमखंड, नावाडीह, खबर मंडा, नवाबाद ,जून , आसान गंगोड़ीह , है तार ,मखातू, बंदू, अनहर, बरदरी बरवा ही, बुरापरास, भंवरी, पंडर पानी, हटडोहर, चुटिया, लीला पत्थर, गोदर माना ,चोरा, मचिया महुआ, दुर्जन, बड़वाह , में मुख्य वक्ता पीएलवी कृष्णानंद दुबे,, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति में सभा करके कानूनी रूप से जागरुक किया गया एवं कानूनी पम्पलेट, का वितरण किया गया।
साथ ही समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इस के लिए उन्हें कानूनी रूप से विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मिलने वाले निशुल्क सहायता, घरेलू हिंसा, पीड़ित प्रतिकर मुआवजा, डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम, भ्रूण हत्या, बलात्कार,कानूनी रूप से बच्चा गोद लेना, बच्चों के पालन पोषण देखरेख अधिनियम, लोक अदालत, स्थाईलोक के बारे में बताते हुए सरकारी योजनाएं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन ,प्रधानमंत्री आवास वृद्ध जनों का अधिकार,झालसा, दालसा, एवं अन्य सहायता स्कीम के बारे में जानकारी दी गई ताकि गरीब, असहाय व्यक्ति को निशुल्क न्याय उपलब्ध कराया जा सके इस अवसर पर पी एल वी, संगीता सिन्हा,कल्पना देवी, राजेश कुमार ,के द्वारा न्याय आपके द्वार वाहन से कार्यक्रम कर जागरुक किया गया।