गढ़वा :
गढ़वा जिलांतर्गत चिनिया थाना क्षेत्र के झरिवा के पास दो बाईक के आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इस

चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना में चिनिया निवासी कमलदीप सिंह, उमेश सिंह, गुल्लू सिंह की पत्नी लिलावती देवी, बेटी सोनी देवी घायल हो गई। वहीं दूसरे बाईक सवार बेता निवासी सुखवीर भुईया भी घायल हो गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक बाईक पर सवार होकर कमलदीप, उमेश, लिलावती और सोनी डंडई के तसरार जा रहे थे। उसी दौरान सुखबीर के बाईक से टक्कर हो गई।