गढ़वा :
गढ़वा रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव निवासी श्याम बिहारी विश्वकर्मा की पत्नी रीना देवी सांप काटने से जख्मी हो गयी उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि रीना देवी खेत में लगे पानी में से धान निकाल रही थी इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया इसके बाद परिजनों को पता चलने के बाद उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है