भवनाथपुर :
भवनाथपुर जिला के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य उमेन्द्र यादव की 80 वर्षीय माता जानकी कुँवर की मौत शुक्रवार को दोपरह में मकरी निवास पर हो गया। कुछ दिनों से बीमार थी।
उनके निधन पर राजनीतिक व समाज सेवी संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र यादव की माता के निधन पर अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी , विधायक के निजी सचिव धनंजय साव, संजय यादव, श्री राम सिंह, राजेश कुमार, पांडेय सूर्यकांत शर्मा, अनिरूद्व सिंह, रवि पालसहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।