कांडी :
कांडी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत मुख्यालय शिवपुर में प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया जयकिशुन राम ने फीता काटकर भक्ति जागरण का उद्घाटन किया।
इस मौके पर शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जयकिशुन राम ने कहा कि संगीत से बेहद थका मांदा मनुष्य भी अगले काम के लिए रिचार्ज हो जाता है प्राचीन काल में दीपक राग से बुझे हुए दीए जल जाते थे जबकि मेघ मल्हार गाने से पानी बरस जाता था अत: संगीत का कार्यक्रम होते रहना चाहिए कहा कि किसी भी सामाजिक आयोजन में उनका सहयोग रहा है यह आगे भी जारी रहेगा उनके कार्यकाल में विकास के मामले में शिवपुर पंचायत को रिवार्ड मिला था और इसे मॉडल पंचायत घोषित किया गया था लेकिन आज यह पंचायत काफी पीछे हो गया है आपका आशीर्वाद मिला तो इसे अव्वल पंचायत बनाएंगे पूर्व मुखिया जय किशुन राम ने गुरुवार की रात में ही सोनपुरवा गांव के नवडीहवा टोला में नौटंकी कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया इस मौके पर उप मुखिया प्रतिनिधि विकास उपाध्याय वार्ड सदस्य हरि नारायण पांडेय अशोक राम युगल शर्मा इसराइल अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे