बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के नरही पंचायत अंतर्गत सिंहपुर ग्राम स्थित बगीचा तक जाने वाली सड़क की मरम्मति गुरुवार को सलसलादी ग्राम निवासी समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी बिरेन्द्र सिंह द्वारा कराया गया।
समाजसेवी बिरेन्द्र सिंह ने कहा कि सिंहपुर बगीचा में जाने के लिए लोगो को लौंगा नदी पार कर जाना पड़ता है।लौंगा नदी पार नही करना पड़े इसके लिए लोग नगर पंचायत क्षेत्र के सरेह होते हुए सिंहपुर बगीचा जाते है।वहाँ करीब 5-7 घर के लोग निवास करते है।उन्हें घर तक सरेह होते हुए जाना पड़ता है।उक्त पथ की स्थिति काफी जर्जर थी।पैदल चलना भी मुश्किल था।उन लोगो की समस्याओं को देखते हुये उक्त पथ की मरम्मति कराया हूँ।
अब लोग किसी तरह के वाहन से आसानी से अपने घर तक पहुंच सकते है।उन्होंने कहा कि सच्चे मन से समाज सेवा करना मेरे जीवन का लक्ष्य है।विगत पांच वर्षों में जिस सड़क पर एक बार भी मिट्टी मोरम नही गिरा उस सड़क की मरम्मति मेरे द्वारा कराया गया है।इस कार्य से हमे आत्म संतुष्टि होती है तथा इन कार्यो से ग्रामीण खुश है।मौके पर अनुज सिंह,प्रमोद साव,अरविन्द पांडेय,रामवृक्ष पासवान,युवराज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।