रंका :
रंका मुखिया सविता देवी के पहल पर कुछ दिनों से बंद पड़े रंका सब्जी मार्केट का पानी टावर किया गया चालू इस संबंध में गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यह पानी टावर बहुत दिनों से खराब थी । जिसे देखते हुए रंका मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया के द्वारा यह पानी टंकी बनवाई गई जिससे गांव के ग्रामीणों को बाजार में आए हुए लोगों को पानी पीने की सुविधा मिल रही है ।
इस संबंध में पानी पी रहे ग्रामीणों ने बताया कि नल कुछ दिनों से खराब थी जो यहां के लोगों के द्वारा मुखिया सविता देवी को बताए गया जिससे मुखिया सविता देवी के द्वारा अपने निजी खर्च से मिस्त्री को भेजकर यह नल बनवाने का कार्य किया गया जिससे लोग पानी पी रहे हैं