गढ़वा :
गढ़वा चिनिया थाना क्षेत्र के परशु खाड़ गांव निवासी विरेंद्र कोरबा मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया है । घायल वीरेंद्र ने बताया कि अपने बहन को घर पहुंचा कर वापस लौट रहे थे ।
इसी क्रम में बंधु के पास तीन मोहन चौक होने के कारण सामने से मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया जिससे कि गिरकर घायल हो गए । घायल को आसपास के लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए लाया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।