गढ़वा :
झामुमो नेता सह समाज सेवी बसंत चौबे ने बुधवार को मधेया पंचायत के हरैया गांव में अपने निजी खर्च से संत रविदास की मंदिर का ढ़लाई का कार्य करवाया।
मौके पर बसंत चौबे ने कहा कि हरैया गांव के हरिजन टोला पर काफी दिनों से संतरविदास के मंदिर निर्माण कार्य अधूरा था। उक्त टोले के लोग हमेशा मंदिर ढ़लाई के लिए कई जनप्रतिनिधियों से कहा पर किसी ने इनका सुध नहीं लिया। ग्रामीणों की मांग पर मंदिर का ढ़लाई किया गया है। मौके पर समिति के अध्यक्ष विकेंद्र कुमार, सचिव अरुण राम, कोषाध्यक्ष संतन कुमार, उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, उपसचिव अनुज कुमार, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, शशिभूषण प्रसाद, कृष्ण मुरारी प्रसाद, रामेश्वर राम, दिलिप राम, रामलखन राम, मनदीप राम, राहुल कुमार, रविन्द्र राम, बसंत राम, बिगाउ राम, सुगन राम, देवन्त चौबे, मुकेश, संजय चौधरी, मगर चौधरी, श्रीराम बिंद, रविन्द्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।