रंका :
रंका अनुमंडल मुख्यालय के श्री रघुनाथ आखाडा ने दीपावली की पूर्व संध्या पर महावीर जयंती के अवसर पर परंपरागत ढंग से वेद मंत्र उच्चारणों पश्चात हरि बोल के गगन चुम्बी नारों के साथ शोभा यात्रा आखाडा के महंत बलराम पाण्डेय रंका मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया तथा वरिष्ठ समाज सेवी श्याम सुन्दर प्रसाद के अगुवाई में निकाली गई।

शोभा यात्रा रंका अनुमंडल मुख्यालय के बस स्टैन्ड मुख्य मार्ग होते हुए रंकागढ सोनार मुहल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रास्तों से गुजरते हुए बर मुहल्ला के रास्ते रंका थाना मोड़ कुर्मी मुहल्ला आदि गल्लियों का भ्रमण कर पुनः श्री रघुनाथ आखाडा पहुंचा जहां पर रंका थाना क्षेत्र के विभिन्न पहलवानों के लिए कुस्ती का आयोजन आखाडा के नवयुवक संघ के द्वारा आयोजित किया गया, जिसका दंगल समाचार लिखे जाने तक प्रारम्भ करने की तैयारी चल रही थी।
महावीरी झंडे में रंका प्रखण्ड के सोनदाग भलुवानी पाल्हे रंका सलेया रबदा खुरा कंचनपुर तेनुडीह तेतरडीह सेराशाम सिंजो खपरो मानपुर सोनपुरवा रंका खूर्द मझिगाॅवा बिरबाॅध सेवाडीह तमगे जोलंगा जोगीखुरा हुरदाग शिवनाना आदि गाँवों के हनुमान भक्त झंडा के साथ हरिबोल के साथ झंडा लेकर शोभा यात्रा में भाग लिया ।