गढ़वा :
एसपीडी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक अनित तिवारी ने लोगों से अपील किया है की वे दीपावली पवर् पर बाजार से चाइनीज वस्तुओं को न खरीदें। इनकी जगह स्वदेशी वस्तुओं की खरीद को प्राथमिकता दें। चाइनीज लाइटों और दीयों की जगह मिट्टी के दीप जलाकर दिवाली मनाएं।
स्वयंसेवक अनित ने कहा है कि इससे देश को आथिर्क नुकसान भी नहीं होगा और अपनी संस्कृति के अनुरूप उत्सव मनाया जा सकेगा। अपने हाथों से दीपक बना कर दूसरों के घरों को रोशन करते है हमारे कुम्हार मित्र। रौानी का पवर् दीपावाली का आमतौर पर बड़ी उत्सुकता से साल भर से इंतजार करने वाले कुम्हार भाई बहन दीपक की जगह बिजली से जगमगाने वाले झालरों और बल्बों के बढ़ते वचर्स्व से खुद को आथिर्क रूप पीछे और कमजोर सा महसूस करते हैं।
दिवाली पर उनकी मेहनत, लग्न और कला को सम्मान देना हमारा फजर् है। जिलावासियांे से अपील करते हुए अनित ने कहा है कि पयार्वरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाते हुए मिट्टी के दिये का प्रयोग अवश्य करें ताकि इस रोजगार से जुड़े लोगों का रोजगार और मनोबल दोनों बढ़े।