गढ़वा :
गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी वरुण पासवान की पत्नी संध्या देवी कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया ।उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी से उग्र होकर संध्या देवी ने कीटनाशक दवा खा ली घटना के बाद स्थिति बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है । चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया।