गढ़वा :
गढ़वा जिला मुख्यालय के टंडवा में जयदीप गुप्ता के टायर दुकान सहित मकान में बीते सोमवार को हुई आगजनी की घटना के पीड़ित परिवार से भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्यासी अलख नाथ पाण्डेय ने मुलाकात की। उन्होंने अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिलकर जल्द ही सरकारी प्रावधान अनुसार मिलने वाली राशि उन्हें मुहैया कराये जाने की बात कहीं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे जिला पदाधिकारी से भी बात कर अधिक से अधिक मदद पहुंचाने की बात कही। उन्होने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके दुख में हर संभव मदद करने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना सबसे दुखद घटना है। लोगों के पूरी जीवन की कमाई माने तो समाप्त हो जाती है।
ऐसी घटना में पीड़ित परिवार को फिर से अपनी नई जीवन शुरू करनी होती है। जो काफी कष्टदायक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को धैर्य से काम लेने एवं जल्द ही यथासंभव मदद करने की बात कहीं ।
साथ मे उपस्थित रहे गढ़वा शहरी क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल, मनीष कमलापुरी, विजय चौबे ।