रेहला :
बीती रात बाइक की आमने सामने की भीषण टक्कर में दो युवक घायल हो गए है जिसमे एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना रेहला थाना क्षेत्र के केतात गांव के समीप एनएच 75की बताई जा रही है। जिसमे कधवन गांव निवासी हिमांशु सिंह उम्र करीब 25वर्ष व नवनीत सिंह दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल हो गए है। जहां हिमांशु की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दोनो अपने बाईक से बीमोड से अपने घर कधवन जा रहे थे तभी सामने से आ रही अनियंत्रित बाईक से इनकी बाईक की सीधी टक्कर हो गई।जिन्हे मौके पर मौजूद समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी ओमकार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर में ला कर भर्ती कराया जहां की स्थिति को भांपते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के उपरांत रेफर कर दिया है।