रंका :
दीपावली को देखते हुए रंका अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा जिला राजा कुमार ने संयुक्त रूप से रंका के विभिन्न प्रतिष्ठानों में मिठाई के दुकानों में जांच की तथा मिठाई के नमुने जांच के क्रम साथ लेकर गये दोनों पदाधिकारियों ने दुकानदारों को साफ तौर से हिदायत दी कि किसी प्रकार से उपभोक्ताओं के साथ अन्याय होने नहीं दिया जाएगा इसके लिए वह बार-बार इन क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे ।
इधर रंका अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न होटलों में बन रहे मिठाई की गुणवत्ता की जांच को देखकर दुकानदारों में दहसत व्याप्त है। खाद्य विभाग के जिला पदाधिकारी राजा कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों को साफ तौर पर कहा कि किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी उनके खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई समझौता नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि दोषी पकड़े जाने वाले दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा उन्हें कानूनन दंडित किया जाएगा इस अवसर पर रंका के कई होटल मालिकों से उनकी प्रत्यक्ष वार्ता हुई तथा लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेवार बनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिए।