बंशीधर नगर :
-मानव सेवा संस्थान ने मंगलवार को सगमा प्रखंड के एक गरीब विधवा महिला को आर्थिक सहायता प्रदान किया। संस्थान के अविनाश सहाय ने बताया कि विधवा महिला को एक बोरा चावल, 2 बोरी आटा, आलू,एक बड़ी बाल्टी, डिटर्जेंट पाउडर, नहाने का साबुन, बच्चों को खाने पीने के लिए फल व मिठाई, आजीविका चलाने के लिए एक बकरी तथा नगद राशि दिया गया है। महिला अनुसूचित जाति समूह से है ।उसके पति का देहांत कोरोना काल मे हो गया था, जिसके कारण महिला और उसके 5 बच्चे असहाय हो गए थे। संस्थान के सदस्यों ने महिला के दो बड़ी बच्चियों का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मैं कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मानव सेवा संस्थान की स्थापना कोरोना काल मे उस समय हुआ था जब लोग असमय काल के ग्रास में समा जा रहे थे।
लोगों के परिवार जनों की दयनीय दशा को देखते हुए उनकी सहायता के लिए किया गया था। जिसे अब निरंतर रूप से जारी रखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि जो भी यथासंभव सहायता हो सकता है उनकी संस्था के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी निरंतर रूप से इस प्रयास को जारी रखा जाएगा।