गढ़वा : सीआरपीएफ 172 बटालियन कैंप में रविवार को दिवंगत कमांडेंट मुरारी झा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। सीआरपीएफ कैंप में कमांडेंट आशीष कुमार झा समेत सीआरपीएफ के कई पदाधिकारी व जवानों ने बारी- बारी से मुरारी झा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। आशीष कुमार झा ने कहा कि 12 जुलाई 2019 को मुरारी झा का निधन हो गया था। स्वर्गीय मुरारी झा एक अच्छे अधिकारी थे। जवानों के साथ उनका अच्छा व्यवहार रहता था। उनके निधन से सीआरपीएफ को बहुत बड़ा क्षति हुई है।
इस मौके पर द्वितीय कमांडेंट जेपी सिंह, सरोज कुमार, डिप्टी कमांडेंट संतोष सहगल, सहायक कमांडेंट तुलिका सिन्हा, सुबेदार मेजर दीपक कुमार सहित कई जवान उपस्थित थे।
सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों के द्वारा 500 पौधों का रोपन किया गया
केंद्रीय रिजर्व पुलिस 172वीं के द्वारा संपूर्ण देश भर में चलाए जा रहे सघन वृक्षारोपण के क्रम में गढ़वा जिला मुख्यालय में 172 में बटालियन सीआरपीएफ के द्वारा 500 पौधे लगाए गए इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए श्री आशीष कुमार झा कमांडेंट ने वृक्षारोपण की आवश्यकता तथा महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि एक ओर पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित रहेगा वहीं दूसरी ओर हरित धरती का संदेश सदैव फलीभूत होता रहेगा प्रत्येक जवानों से उन्होंने कम से कम एक वृक्ष लगाने तथा उसकी सतत सेवा करने का प्रण लेने को कहा।
मौके पर बटालियन के डॉक्टर देवाशीष साहा, सीएमओ एस जी जय प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी संतोष सहगल, उप कमांडर डॉ शंकर लाल चौहान, श्रीमती तूलिका सिन्हा, सहायक कमांडेंट सूबेदार मेजर दीपक कुमार के अतिरिक्त और अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।