whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203075
Loading...


श्रम विभाग ने दो बाल श्रमिकों को अहमदाबाद ले जाने के दौरान भवनाथपुर में पकड़ा

location_on भवनाथपुर access_time 12-Jul-20, 06:50 PM visibility 660
Share



श्रम विभाग ने दो बाल श्रमिकों को अहमदाबाद ले जाने के दौरान भवनाथपुर में पकड़ा


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सीडब्लूसी एवं श्रम विभाग के सदस्यों ने रविवार को भवनाथपुर के रास्ते बस द्वारा गढ़वा से अहमदाबाद ले जा जाये रहे दो बाल मजदूर को यहां खरौंधी मोड़ के समीप से पकड़ा है। एक बाल मजदूर रमना थाना क्षेत्र के बुलका गांव का तो दूसरा अनिल सिंह कोडरमा जिले के डंडाडीह का बताया जा रहा है। दोनों बाल मजदूर मजदूरी के तलाश में गढ़वा जिला से अहमदाबाद जा रही बस में सवार थे। जानकारी के मुताबिक उक्त बस में सवार कुल 36 मजदूरों के साथ कुछ बाल मजदूरों के भी होने की सूचना सीडब्लूसी एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को मिली थी। जिसके आलोक में सीडब्लूसी के अधिकारी राहुल राज एवं श्रम विभाग के अधिकारी नागेंद्र शर्मा ने भवनाथपुर खरौंधी मोड़ पर बस GJ01DZ5200 को रोककर छानबीन की।
बस में सवार जब सभी मजदूरों की उम्र की जांच आधार कार्ड से की गई तो दो मजदूर नाबालिग पाये गये। उधर इस संबंध में सीडब्लूसी के राहुल राज से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचित किया गया था। जिसके आलोक में कार्रवाई हुई। उन्होंने बताया कि बस में बैठा बच्चा सुमन कुमार पिता बुधु भुईयां उम्र 17 साल नाबालिग पाया गया तथा दूसरा अनिल सिंह कोडरमा के डंडाडीह का रहनेवाला है। बाद में दोनों बच्चों को पूछताछ के लिये अपने साथ अपने कार्यालय ले गये। सुमन कुमार ने बताया कि रमना थाना अंतर्गत बुलका गांव के ठेकेदार मनोज साह के द्वारा कहा गया कि डुप्लीकेट आधार कार्ड बनवाकर उम्र बढ़वा लो तभी काम मिलेगा। उसने बताया कि उसके ही गांव का ठेकेदार मनोज साह जबरदस्ती उसका आधार कार्ड बदलवा कर उसको अहमदाबाद भेज रहा था।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play