whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205093
Loading...


ग्रामीणों की मांग पर पहुंचे अधिकारी, सिंचाई पइन का होगा जीर्णोद्धार

location_on मझीआंव access_time 12-Jul-20, 06:34 PM visibility 665
Share



ग्रामीणों की मांग पर पहुंचे अधिकारी, सिंचाई पइन का होगा जीर्णोद्धार


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझीआंव : मझीआंव प्रखंड क्षेत्र के शकरकोनी गांव स्थित मुख्य सड़क के सटे बरसों पुराना सर्वे का पईन का अस्तित्व दिन प्रतिदिन खत्म होते देख ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग से की। शिकायत के आलोक में सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता हरेंद्र कुमार व पंकज कुमार एवं अंचलाधिकारी राकेश सहाय अपने अंचल कर्मियों के साथ सकरकोनी गांव पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के आलोक में पईन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात प्रशासनिक पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पइन का अस्तित्व संकट में आ गया है। बहुत जल्दी इसे जीर्णोद्धार कराया जाएगा। ताकि पईन के सहारे किसानों को खेतों में पानी पहुंचाया जा सके।
इधर ग्रामीण डॉक्टर मसरूर अहमद खान, राजेंद्र राम, खुर्शीद खान, परवेज खान, तरबेज खान, शकील खान समेत ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा पईन का रास्ता बंद कर रखा है। ताकि लोगों को अपने घर जाने में सहूलियत हो सके। कहा की बरसात के मौसम में रास्ता बंद किए जाने पर कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। कई मिट्टी के घर का दीवाल पानी से रिस रहा है। और तो और गांव के ही मुर्शिद खान के मिट्टी का घर ध्वस्त हो चुका है। कई घरों में पानी घुस गया है। कहा कि अगर यही स्थिति रही तो या वर्षा तेजी से हुई तो कई घरों में पानी घुस जाएगा जिससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। इधर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील कर अविलंब जलजमाव की निकासी कराते हुए पईन की मरम्मत करवाने की मांग की है।
इधर स्थिति सुधारने के लिए सरकारी तामझाम तो दी गई लेकिन पईन का अस्तित्व का भविष्य कब सुधरेगा? यह चर्चा लोगों की जुबान पर है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play