विश्रामपुर : रेहला विश्रामपुर स्थानीय प्रसाशन ने मास्क नहीं लगाने व सोशल डिस्टेंश मेंटेन नहीं करने वालो के खिलाफ आज से सख्त रुख अपना लिया है।
विश्रामपुर बीडीओ संजय पांडेय, सीओ शम्भू शरण, विश्रामपुर थाना प्रभारी भगवान सिंह, रेहला थाना प्रभारी लालजी यादव व नावाडीह ओपी प्रभारी अनंत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ आज विशेष अभियान चलाया। इसके तहत प्रसाशनिक पदाधिकारी विश्रामपुर व रेहला के लगभग सभी दुकानों में जाकर दुकानदारों को मास्क लगाने को कहा। जो दुकानदार व राहगीर मास्क नहीं लगाए हुए थे, उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए मास्क लगाने की हिदायत दी गयी।
इसके अलावा प्रसाशनिक पदाधिकारियों ने दुकानदारों व राहगीरों को सोशल डिस्टेंश मेंटेन करने का भी निर्देश दिया।
प्रसाशनिक पदाधिकारियों ने लोगों को कोविड-19 से बचाव के उपाय भी बताए। कहा कि मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी बना कर रहने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। बीडीओ संजय पांडेय ने कहा कि जो भी दुकानदार व राहगीर बिना मास्क के दिखाई देगा उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।