मेराल : मेराल प्रखंड के विभिन्न गांव में 8 गर्भवती महिलाओं को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्र के लोग सकते में हैं।
गौरतलब हो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार गढ़वा जिले में कुल 24 कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं जिनमे मेराल प्रखंड के 8 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार विगत 9 जुलाई को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर 40 गर्भवती महिलाओं का कोरोना जांच किया गया था।
कोरोना प्रभावितों में गेरुआ पंचायत के देवगाना तथा हड़कूड़ी में एक - एक, हासनदाग पंचायत के रेजो गांव के दुनुखाड़ में एक, मेराल में तीन तथा सोहबरिया की दो महिलाएं शामिल हैं।
उपरोक्त सभी महिलाओं को संक्रमित पाए जाने के बाद लोगों में एक तरह से भय व्याप्त है।
चुकी ये सभी महिलाएं अपने घर में रह रही थी। इससे स्पष्ट है कि कम्युनिटी स्प्रेड का प्रारम्भ हो चुका है। सभी प्रभावित महिलाओं को मेराल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड-19 में रखा गया है।