रमना : रमना थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मे अवैध शराब बनाने और बेचने के खिलाफ पुलिस प्रशासन और उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी है। रविवार के सुबह रमना पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा थाना क्षेत्र के हरादाग कला और कर्णपुरा में दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।
उत्पाद विभाग के निरीक्षक कुलदीप कुमार व जवानों ने हरादाग कला के शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए चार ड्रम जावा महुआ नष्ट करते हुए बीस लीटर तैयार शराब जब्त किया है।
जबकि कर्णपुरा में प्रशिक्षु दरोगा प्रदीप कुमार हेंम्ब्रम, सोमाय सोरेन एएसआई सानू सोरेन ने छापेमारी अभियान में शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए दो ड्रम जावा महूआ, शराब बनाने वाली मशीन, ड्रम आदी सामग्रियों को मौके पर जलाकर नष्ट करते हुए दस लीटर तैयार शराब बरामद किया है।
हरादाग कला में उपाध्या साह और कर्णपुरा में उपेंद्र साह पर अवैध शराब बनाने और बेचने का मामला दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि हरादाग कला में गुरुवार को थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया था जबकि शुक्रवार को उत्पाद विभाग द्वार छापेमारी अभियान चलाकर दो शराब भट्ठी ध्वस्त करते हुए दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।