whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209078
Loading...


बांदू घिवाही सड़क जर्जर

location_on रंका access_time 11-Jul-20, 11:31 PM visibility 659
Share



												बांदू घिवाही सड़क जर्जर


रंका check_circle
संवाददाता



रंका : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चुतरू के गांव बान्दु में घिवाही महुआ चौक से हरिजन टोला तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर एवं दयनीय हो गई थी। काफी दुर तक पानी सड़क पर बहने की वजह से राहगीरों के लिए समस्या बना हुआ था। सड़क बारिश के पानी से लबा-लब भर गया था। यह स्थिति कई सालों से बनी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि ना ही किसी जनप्रतिनिधि का इस पर ध्यान है और ना ही प्रशासन की। इस समस्याओं को लेकर AIMIM के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ एम एन खान के द्वारा अपने निजी खर्च से घिवाही महुआ चौक से हरिजन टोला तक मिट्टी मोरंग से मरम्मती की गई। सच बात यह है कि सड़क मरम्मत कार्य होते ही इस सड़क पर लगा हुआ ग्रहण खत्म हो गया। इस संबंध में डाॅ एम एन खान ने बताया कि घिवाही महुआ चौक से हरिजन टोला तक सड़क की स्थिति बद से बद्तर हो गई थी।
सड़क में जरुरत से ज्यादा गड्ढे बन गए थे और सड़क पर पानी भरा रहता था। हर समय राहगीरों को पैदल चलने के लिए भी समस्या बना रहता था जिसे देखते हुए चुतरु पंचायत में इस सड़क की मरम्मत की गई है। इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने Aimim के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ एम एन खान को इस विशेष कार्य के लिए सराहा है। इनके सहयोगी चुतरू पंचायत के पूर्व बीडीसी मोहम्मद महफुज, उपमुखिया जुबैर अंसारी, वार्ड सदस्य जयाउदीन अंसारी, तमाम वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play