मेराल : बस स्टैंड चौक के हरिजन टोला में शुक्रवार की रात्रि में एक महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामवृक्ष राम के पत्नी कमला देवी उम्र 50 वर्ष को सर्पदंश के बाद बेहोशी के हालत में गढ़वा सदर हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। महिला के पूरे शरीर में जहर फैल जाने के कारण बीच रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मेराल थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय को मिलने के बाद ए एस आई महेंद्र पासवान को दल बल के साथ मौके पर भेजा, उन्होंने उक्त स्थल पर उपस्थित होकर प्रशासनिक प्रक्रिया को पूरा करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।