सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के कटहर कला निवासी कन्हाई राम की मौत उतर प्रदेश के रेणुकूट में अज्ञात बिमारी से हो गयी। जानकारी के अनुसार कन्हाई रेणुकूट के बिरला कंपनी के जायसवाल कंस्ट्रक्शन में माली का काम करता था, बीते रात अचानक तबियत खराब हो जाने से उसकी मौत हो गई। ईधर मौत की सूचना पाकर परिजनों ने रेणुकूट पहुंच मृतक का शव अपने घर कटहर कला लाया। मृतक के घर पहुंच कटहर मुखिया कलावती देवी ने मृतक के परिजनों के सांत्वना दिया।