भवनाथपुर : केतार-पाचाडुमर मुख्य पथ पर राजघाट में स्कोर्पियो-बाइक टक्कर में बाइक सवार केतार गांव निवासी मनु राम का पुत्र जीतन राम गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया ,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है।