बंशीधर नगर : उच्च पदाधिकारियो के निर्देश पर नगर उंटारी पुलिस ने लॉक डाउन के नियमो का पालन नही करने वाले 5 टेम्पू को पकड़ कर चालान कर दिया है। जांच के इस क्रम में चार मोटर बाइक भी पकड़ा गया। बताते चलें कि लॉक डाउन के दौरान टेम्पू में आगे सीट पर दो सवारी तथा शेष पीछे के टू सीटर पर चार सवारी ही लेकर चलना है। पकड़े गए टेम्पू चालक इस नियम का पालन नही कर रहे थे। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन के नियमो का पालन नही करने पर वाहनों के खिलाफ करवाई किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए टेम्पू चालको को चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया है जब कि सभी पकड़े गए वाहनों को चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सवारियों को भी मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है।