whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208558
Loading...


गढ़वा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ब्लास्ट, गढ़वा में पहली बार 10 गर्भवती महिलाओं सहित 24 लोग कोरोना संक्रमित

location_on गढ़वा access_time 11-Jul-20, 09:41 PM visibility 663
Share



						गढ़वा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ब्लास्ट, गढ़वा में पहली बार 10 गर्भवती महिलाओं सहित 24 लोग कोरोना संक्रमित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



O2osell.com गढ़वा : गढ़वा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ब्लास्ट किया है। आज एक साथ कुल 24 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें 10 गर्भवती महिलाएं हैं। इसी के साथ गढ़वा में टोटल संक्रमितों की संख्या 144 हो गई है। अभी 35 मरीज का इलाज कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि 109 मरीज ठीक होकर अपने अपने घर वापस चले गए हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने करते हुए कहा कि गढ़वा जिले में कोरोना संक्रमण की कम्युनिटी ट्रांसफर की शुरुआत हो गई है। आज गढ़वा शहर के विभिन्न मोहल्ले से आठ कोरोना संक्रमित वो की पहचान हुई है। जबकि मेराल के विभिन्न गांव की 10 गर्भवती महिलाएं कोरोना से संक्रमित पाई गई।
इसी तरह भंडरिया में तीन, रंका में एक एवं नगर उंटारी में दो कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। गढ़वा शहर से मिले आठ संक्रमितों में चार संक्रमित पुलिस लाइन से, एक पीसीआर का जवान, एक सीआरपीएफ का जवान, एक सहीजना मोहल्ले से व एक मेन रोड से संक्रमित की पहचान हुई है। जबकि मेराल प्रखंड के जरही, देवगाना व संगबरिया से 10 गर्भवती महिलाएं संक्रमित हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन इन सभी संक्रमितों को सदर अस्पताल लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि इन लोगों के संपर्क की जांच की जा रही है। इनमें संक्रमण कहां से आया इसका भी पता किया जा रहा है। साथ ही इनके संपर्कितों की भी जांच की जा रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play