गढ़वा : पलामू जिले के चैनपुर थाना के कुई गांव की मानमती कुंवर नामक एक विधवा महिला ने आज गढ़वा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाई है कि होमगार्ड के जवान मझिआंव थाना के देवनकारा निवासी शशिकांत दुबे ने 1 वर्ष पूर्व उससे होमगार्ड का नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर ₹125000 खुद को डीआईजी बताते हुए ठग लिया। महिला ने बताया कि जब उसे बाद में पता चला जालसाजी करने वाला एक साधारण होमगार्ड का जवान है, तो उससे बात की तो वह पिछले 1 साल से पैसा लौटाने के नाम पर दौड़ा रहा है। इस दौरान महज ₹20000 देकर वह उसे बार - बार परेशान कर रहा है। उक्त महिला ने थाना प्रभारी से इस मामले में समुचित कार्रवाई की मांग की है।