भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के वनशानि गांव में सड़क के किनारे बैठे एक तीन वर्षीय मासूम बच्चा खुशी कुमार बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। बच्चे को गम्भीर स्थित में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बच्चे के सर व पैर में गम्भीर चोट है।
वंशानि निवासी भरदुल पासवान ने बताया कि सड़क के किनारे मेरा बच्चा मेरे साथ बैठा हुआ था कि बाइक पर सवार रोहीनिया निवासी लाल बिहारी राम जिनका पुत्र पिंटू, जो बाइक चला रहा था, बच्चे को धक्का मारकर भागने लगा।
परंतु भागने के क्रम बाइक असंतुलित हो कर गिर गई। ग्रामीणों ने गिरने के बाद उसके पिता लाल बिहारी को पकड़ लिया। गिरने से लाल बिहारी राम को भी पैर में चोट लगी है।
डॉ के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया ।