whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206604
Loading...


युवक का ससुराल में संदेहास्पद मौत, साले ससुर व पत्नी को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है पुलिस

location_on मेराल access_time 11-Jul-20, 06:50 PM visibility 658
Share



युवक का ससुराल में संदेहास्पद मौत, साले ससुर व पत्नी को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है पुलिस


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना अंतर्गत लातदाग गांव निवासी भैरव शाह का पुत्र अनुज शाह शुक्रवार को अपना ससुराल भवनाथपुर थाना अंतर्गत चपरी गांव गया था, जहां संदेहास्पद स्थिति में उसकी मौत हो गई। शनिवार के सुबह अनुज का शव 108 एंबुलेंस से लातदाग पहुंचा जिसके बाद परिवार तथा गांव के लोगों ने शव को लेने से इनकार करते हुए एंबुलेंस को रोके रखा तथा इसकी जानकारी मेराल थाने को दी। मृतक के पिता भैरव साह का कहना है कि अनुज की पत्नी, बच्चा के साथ मैके में थी, जिससे मिलने के लिए अनुज शुक्रवार को ससुराल चपरी गया था, जहाँ से आज उसका लाश आया। भैरव का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने षड्यंत्र के तहत उसे जहर देकर मार दिया है। गांव के लोगों ने बताया कि अनुज की पत्नी सोना देवी को लेकर उसका साला ओम प्रकाश शाह आज सुबह लातदाग आया तथा ससुर गुलाब चंद साह एम्बुलेंस से शव ले कर पहुंचा।
ग्रामीणों के अनुसार गुलाबचंद शाह ने बताया कि अनुज जहर खा लिया था, जिसके बाद उसे भवनाथपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लये उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। अनुज की स्थिति बिगड़ते देख गढ़वा सदर अस्पताल से भी तुम्बागड़ा के लिए रेफर कर दिया गया, इस दौरान रास्ते में ही अनुज की मौत हो गई जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने तुम्बागड़ा अस्पताल न जाकर सीधे लातदाग पहुंच गये। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मेराल थाना के पीएसआई रंजन कुमार सिंह तथा रामभरोसा शर्मा लातदाग पहुंचे तथा लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा। साथ ही पुलिस द्वारा मृतक के ससुर गुलाबचंद साह, साला ओमप्रकाश साह तथा पत्नी सोना देवी को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play