मेराल : मेराल थाना अंतर्गत बनखेता गांव में रेलवे लाइन किनारे एक महिला की शव शनिवार के सुबह विछिप्त स्थिति में पाया गया। बनखेता गांव के कुछ लोगो के द्वारा रेलवे लाइन के किनारे शव को देखा गया। कानों कान इसकी भनक गांव तक पहुंच गई देखते ही देखते ग्रामीणों को भीड़ शव को देखने के लिए इकट्ठा हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला मेराल के मकुना गांव के गोपाल सिंह की पत्नी वृंदा देवी उम्र 35 वर्ष के रूप में पहचान हुई। महिला का दोनों हाथ व दोनों पैर कटा हुआ है। महिला लंबे समय से मानसिक रूप से पीड़ित थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने एएसआई संजय महतो को दल बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। श्री महतो ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल गढ़वा भेज दिया।
इधर इस घटना के बारे में थाना प्रभारी से पूछे जाने पर श्री उपाध्याय ने बताया कि मकूना गांव के गोपाल सिंह की पत्नी बिंदा देवी उम्र 35 वर्ष का मानसिक रूप से पीड़ित थी, जो बन खेता गांव की रेलवे लाइन किनारे विछिप्त स्थिति में शव पाया गया। पुलिस मामले की जांच करेगी।