बंशीधर नगर : प्रखंड के कोलझिकी गांव निवासी रीना देवी ने अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण को आवेदन देकर सीएसपी संचालक नईमुद्दीन अंसारी पर खाता से पैसा गबन करने आरोप लगाया है। दिए आवेदन में पीड़िता रीना देवी ने लिखा है कि नईमुद्दीन अंसारी से खाता खोलवाया जो मुझे पासबुक मिला, लेकिन जब मैं निकासी करने जाति हूं तब अपने आप मेरे खाता संख्या 34604734218 से पैसा गायब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्य शाखा नगर उंटारी में गई तो पता चला कि डाल्टेनगंज के सीएसपी से निकाला गया है। जब मैं सीएसपी संचालक नईमुद्दीन अंसारी के पास गई तो पता चला कि उसने खुद निकाला है । नईमुद्दीन अंसारी स्वीकार किया और मुझे कुछ पैसे दिया और बोला कि बाद में और पैसे दे देंगे ।
पीड़िता रीना देवी ने बताया कि जब मैं बाद में फिर गई तो नईमुद्दीन मुझे मारने की धमकी देने लगा और मुझे वहां से भगा दिया। रीना देवी ने बताया कि ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं अन्य महिलाओं के साथ भी किया है। पीड़िता ने अनुमंडल पदाधिकारी से गुहार लगाया कि मेरे पैसे जांच उपरांत वापस कराते हुए करवाई किया जाए।