whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203073
Loading...


पुलिस ने गांधीगिरी दिखाते हुए कोरोना संक्रमण और सोशल डिस्टेनसिंग के प्रति किया जागरूक

location_on गढ़वा access_time 11-Jul-20, 12:00 AM visibility 659
Share



पुलिस ने गांधीगिरी दिखाते हुए कोरोना संक्रमण और सोशल डिस्टेनसिंग के प्रति किया जागरूक
फूल माला देकर जागरूक करती पुलिस


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क और शारीरिक दूरी के अनुपालन कराने को लेकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने शुक्रवार को रंका मोड़ पर ऑटो चालक, यात्री एवं मोटरसाइकिल चालकों के सामने गांधीगिरी दिखाते हुए जागरूक करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने बिना मास्क के चलने वाले लोगों को माला पहनाकर संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी ने कहा कि मास्क नहीं पहने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढे़गा और यह संक्रमण सिर्फ आप तक ही नहीं रहेगी बल्कि आपके परिवार और आपके समाज में भी फैलेगा। जब भी घर से बाहर निकले मास्क लगाना और शारीरिक दूरी बनाए रखना कभी नहीं भूले।
वर्तमान दौर में यही सुरक्षा कवच है। थाना प्रभारी ने कहा कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति और ऑटो के साथ चार पहिया वाहन पर चालक सहित चार लोग ही यात्रा कर सकते हैं। ऑटो चालकों से अपील की कि बिना मास्क वाले यात्रियों को वाहन में नहीं बैठने दें। उन्होंने कहा की पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं अगर उसके बावजूद भी लोग नियम का पालन नहीं करेंगे तो पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, नीतीश कुमार सहित कई जवान शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play