whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27202554
Loading...


ट्रक चालक से लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

location_on भंडरिया access_time 10-Jul-20, 11:54 PM visibility 662
Share



ट्रक चालक से लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधी


भंडरिया check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के आड़ा महुआ चौक पर बुधवार की रात ट्रक चालक, सह चालक व एक अन्य व्यक्ति के साथ घटी लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए इसमें शामिल चार अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से लूट की घटना में प्रयुक्त दो कट्टा, तीन कारतूस, एक फायर किया गया खोखा तथा एक तलवार बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में आनंद सिंह उर्फ विदाई सिंह, पिता स्व. महादेव सिंह, करण सिंह उर्फ डब्बू सिंह पिता स्व. तपेश्वर सिंह, जयप्रताप कुमार उर्फ जतरु, पिता पूरन सिंह व मंटू सिंह उर्फ ब्रजमोहन सिंह पिता शिवनाथ सिंह सभी भंडरिया थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव निवासी शामिल हैं। रंका एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि लूटकांड की रात में ही लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा दो अलग-अलग टीम का गठन किया गया था।
उक्त टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया तथा लूटकांड में शामिल सभी चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से तथा उनकी निशानदेही पर ट्रक चालक से लूटे गए 2500 रुपये नगद, ट्रक का बैट्री, दो मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर, दो तसली व अन्य समान बरामद किया गया है। इस घटना का उद्भेदन करने के लिए जो दो टीम बनाई गई थी उनमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, पुनि सह थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, परि पुअनि प्रवीण कुमार, राजबल्लभ कुमार, बादल मुंडा, दिनेश कुमार मंराडी, रामप्रसाद इन्दवार, सअनि अशोक कुमार, अभिमन्यु सिंह, विजय सिंह व भंडरिया थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play