डंडई : डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत के टोली निवासी कन्हाई यादव ने लोक सूचना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डंडई से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत वित्तीय वर्ष 2016 - 17, 2017 -18, 2018 -19 तथा 2019 - 20, 3 वर्ष 6 माह का ग्राम पंचायत तसरार से संबंधित बैंक की विवरणी विभिन्न विकास योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना 14 वें वित्त से संबंधित चापानल, जलमीनार अधिष्ठापन आदि का ब्यौरा मांगा है। जानकारी में कितनी राशि से कौन-कौन योजना बनी उसका डिटेल भी उन्होंने मांग किया है।