कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के चटनीया गांव निवासी मुन्ना रजवार 30 वर्ष जहर खाकर आत्महत्या कर लिया।
घटना के संबध में बताया गया कि मुन्ना रजवार को अपनी पत्नी के साथ घरेलू मामला को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मुन्ना राजवार ने आक्रोशित होकर जहर खा लिया। घटना की जानकारी होने के वाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में ईलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहॉ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलीस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढवा सदर अस्पताल भेज दिया।