भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंदुरिया पंचायत में अवैध तरीके से सेल के जमीन से मोरम मिट्टी उठाकर सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं में बेचने के मामले में स्थानीय लोग भड़क उठे तथा इसका विरोध जताया है । इसका खुलासा करते हुए सिंदुरिया व अरसली पंचायत के ग्रामीण अखिलेश शर्मा विकास गुप्ता ओम विश्वकर्मा विकास यादव अरविंद यादव अमित कुमार अनुज कुमार ने बताया कि भवनाथपुर निवासी विनोद जयसवाल अपनी जेसीबी और ट्रेक्टर से मना करने के बाद भी सेल के जमीन से अवैध तरीके से मोरम मिट्टी उठा कर बेचते हैं। मना करने पर नहीं मानता है। खुदाई से गहरा गड्ढा कर देते हैं। जिस में बारिश के दिन है गड्ढे में पानी जमा होता है। छोटे - छोटे बच्चे खेलते है अगर कोई अनहोनी हुआ तो उसका जिमेवार कौन होगा? इस बात को लेकर ग्रामीणों और विनोद जयसवाल में तीखी नोक झोंक भी हुई ।
उस के बाद सभी ट्रेक्टर व जेसीबी लेकर भाग गए ग्रामीणों ने कहा किसी अगर दुबारा मिट्टी मोरम उठाने आये तो सिआईएसएफ व पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।